हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज की स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ी है जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। ठोकर खाकर राहगीर गिर जाते हैं जिनकी मांग है कि नगरपालिका को खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को बदलने की जरूरत है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली में लगी एक स्ट्रीट लाइट आंख मिचौली का खेल खेल रही है। जल भुज होती यह स्ट्रीट लाइट लोगों के लिए आफत बनी हुई है। वहीं सड़क पर कुछ और भी स्ट्रीट लाइटें ऐसी है जो खराब अवस्था में है जो कभी जलती है तो कभी अपने आप ही बंद हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है लाइट खराब होने के कारण सड़क पर अंधेरा पसर जाता है जिसकी वजह से लोगों को असुविधा हो रही है।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























