हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वन विभाग ने एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। जनपद हापुड़ के डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि आने वाली एक जुलाई से सात जुलाई तक जनपद हापुड़ में वन महोत्सव के तहत 11 लाख 49 हजार 980 वृक्ष लगाए जाएंगे जिनमें से वन विभाग ने एक लाख आठ हजर 980 पेड़ लगाने का जिम्मा संभाला है जबकि शेष लक्ष्य परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, डिफेंस आदि विभाग पूरा करेंगे। संजय कुमार मल्ल ने कहा कि इस दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जहां लोगों को ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में बता कर वृक्षों के महत्व को बताया जाएगा।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























