हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने अन्य अधिकारियों और पुलिस बल के साथ हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ में स्थित बछलोता रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाओं को देख अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण के कार्य को पूरा करने के लिए कहा जिससे कावड़ यात्रा के दौरान आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

कावड़ यात्रा में शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सोमवार को हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा बछलौता रोड पर पहुंची जहां उन्होंने श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित से कहा कि शीघ्र ही सड़क निर्माण कराया जाए। सदर एसडीएम सुनीता सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव व अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल भी इस दौरान मौजूद रहा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























