हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित चंडी रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके चलते 24 जून की शाम छह से 27 जून की रात आठ बजे तक फाटक लोगों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इससे रेलवे फाटक से कई लोगों का आना जाना लगा रहता है जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर जगबीर ने बताया कि 24 जून की शाम 6:00 से 27 जून की रात 8:00 बजे तक रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य किया जा रहा है जिसके चलते रेलवे फाटक बंद रहेगा। अधिकारियों की अपील है कि वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

























