दो लुटेरों से लूट के पांच मोबाइल बरामद










दो लुटेरों से लूट के पांच मोबाइल बरामद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल तथा लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हापुड़ पुलिस बदमाशों को खोज में लगी थी कि गांव सबली से रघुनाथपुर जाने वाले रास्ते पर हाईवे अंडर पास के पास दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पकड़े गए बदमाश मोबाइल लुटेरें निकले। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से पांच मोबाइल, लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पकड़े गए मोबाइल लुटेरों की पहचान हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा के सारिक व फारुख के रुप में की गई है। दोनों बदमाश एक दूसरे के पड़ोंसी है। पूछताछ के दौराना आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24 जून की शाम को सबली गेट के पास से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे राहगीर से मोबाइल लूट कर भाग गए थे। इससे पूर्व भी उन्होंने लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वह लूटे गए मोबाइल को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…

Read more

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
error: Content is protected !!