हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस अपनी घुसपैठ बनाता जा रहा है। अनछूए स्थानों पर भी कोरोना वायरस का पहुंचना एक चिंता का विषय है। शनिवार को कोरोना ने एक साथ 24 स्थानों पर घुसपैठ करके यह साबित कर दिया कि यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो कोरोना हापुड़ का पीछा छोडऩे वाला नहीं है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

जनपद हापुड़ में मिले मरीज इस प्रकार है। लज्जापुरी हापुड़ (पीएनबी मुख्य शाखा के कर्मचारी) में दो,सिखैड़ा पिलखुवा में एक, बुर्ज मौहल्ला हापुड़ में एक, जसरुप नगर हापुड़ में एक, नई मंडी हापुड़ में एक,नददपुर में दो, खेरपुर खेराबाद गढ़ में तीन,कस्तला कासमाबाद में एक,नई शिवपुरी में तीन,चितौड़ा गढ़ में एक,शक्ति नगर हापुड़ में तीन, गांव अच्छैजा में एक,सिद्धार्थ नगर हापुड़ में एक, नई आबादी हापुड़ में एक, शिवलोक हापुड़ में एक,गणेशपुरा हापुड़ में एक। कुल 24 कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप
























