जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में 11 जुलाई को धरना










हापुड,सीमन (ehapurnews.com): विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देश भर में हर ज़िला मुख्यालयों पर 11जुलाई को ज़ोरदार धरने व प्रदर्शन के आयोजन की घोषणा की है।
जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को देश के हर ज़िला मुख्यालयों के साथ साथ ज़िला हापुड़ में भी बड़ी संख्या में लोग 11 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे आर्य समाज मंदिर पर इकट्ठा होकर सभी एक साथ अपने अपने वाहनों से आनन्द बिहार कलेक्टरेट पहुँचेंगे व वहाँ पर धरना प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपेंगे।
11 जुलाई की तैयारी के लिए शुक्रवार को हापुड के जवाहर गंज मैडिकल मार्केट हापुड़ में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की कार्यकारिणी की मीटिंग हुई जिसमें सभी सदस्यों ने कहा कि हम सभी आज से ही जनसंपर्क में लग जायेंगे ।फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने पूरे ज़िले के निवासियो से अपील की कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए सभी अपने परिवार सहित सभी लोग 11 जुलाई को धरने में ज़रूर पहुँचे।
राजेंद्र गुर्जर राष्ट्रीय सचिव,सुन्दर कुमार आर्य ज़िलाध्यक्ष हापुड़,इशवरी कुमारी सिसोदिया राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा,शशि गोयल ज़िलाध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़,शुधाँशु गोयल ज़िला महासचिव,ओमप्रकाश, कटार सिंह,अनिल गुप्ता.रामपाल जाटव,माधव नारायण गौतम, शिवराज त्यागी,सुभाष चन्द्र त्यागी,मास्टर जयप्रकाश शर्मा ,मंगल सैन कंसल,डा० नरेंद्र प्रजापति,सिपटटर सिंह प्रधान ,सुधीर कसाना,प्रवीण कुमार,धर्म सिंह महासय,कपिल पाल पूर्व सभासद छावनी,शकुंतला आर्य,एडवोकेट अनुराधा शर्मा,अलका आदि मीटिंग में उपस्थित रहे।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!