बाबूगढ़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनकी निशान देही पर 6 बाइक, एक तमंचा व कारतूस तथा चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव आरिकपुर के निकट किठौर बार्डर पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी सिम्भावली के गांव औरंगाबाद का शनि व शाहपुर जट का अंकुश वाहन चोर निकले। पुलिस ने उनकी निशान देही पर पांच अन्य बाइकें और बरामद की। आरोपी भोले-भाले लोगों को चोरी की बाइकें बेच कर धन अर्जित करते थे और परिवार का खर्च चलाते थे।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































