👁 0 views Views
अपर पुलिस महानिदेशक ने जानी कानून व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहार ईद व कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक व साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने बुधवार की रात को हापुड़ पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की और इस सिलसिले में जनपद हापुड़ की पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली।
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनके साथ नरमी न बरती जाए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































