👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने योगा किया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने कहा कि योगा सेहत के लिए बेहद जरूरी है। योगा करने से शरीर को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। फिटनेस और सेहतमंद शरीर के लिए योगा बेहद जरूरी है। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


























