हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में होगी जहां एक अरब से अधिक रूपए के 64 प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। हापुड़ नगर पालिका परिषद के 41 वार्डों में 80 विकास कार्य को लेकर चर्चा होगी। पदभार संभालने के पश्चात हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता में यह पहली बोर्ड बैठक होगी।

क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा की जाएगी जिसमें सड़क, नाली, पुलिया निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि एक अरब रुपए से अधिक कीमत के 64 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























