👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर न्यायालय परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने न्यायालय परिसर में बने बंदी ग्रह की जांच पड़ताल की और न्यायालय की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर को भी परखा।
सीओ गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरों में कमी पाई गई है जिनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






















