नीम नदी को इसी के पानी से सदानीरा बनाएंगे ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 11 गांवों के ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया है कि वे नीम नदी में सिंचाई विभाग का पानी न डालकर स्वयं इसी के पानी से इसकों सदानीरा बनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 102 एपिसोड में नीम नदी का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने उन सभी संगठनों के प्रयास की सराहना की है जिनके प्रयास से विलुप्त नीम नदी पुनर्जीवित हुई है।

बता दें कि नीम नदी का उद्गम स्थल जनपद हापुड़ के गांव दत्तियाना है। किंही कारणों से यह नदीं विलुप्त हो गई थी। लोकभारती एवं सभी विवेकानंद विचार मंच के तत्वावधान में नीम नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया जिसके लिए दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों के प्रयास व सरकार के सहयोग से नीम नदी पुनर्जीवित हो गई है। मन की बात-102 एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीम नदी के पुनर्जीवित करने पर ग्रामीणों के प्रयास की सराहना से ग्रामीण अत्याधिक उत्साहित है और अब उन्होंने संकल्प लिया है कि वे नीम नदी में सिंचाई विभाग का पानी न डालकर स्वयं इसी के पानी से इसको सदानीरा बनाएंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























