क्रीड़ा भारती का योग शिविर शुरू










क्रीड़ा भारती का योग शिविर शुरू
हापुड, सीमन(ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड में योग शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने किया। उन्होंने सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा योग के लाभ बताए। यह कैंप एस एस वी इंटर कॉलेज हापुड़ में 21 जून तक प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा। तथा बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप सांय 5:00 से 7:00 बजे तक चलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि योगविद्या भारतवर्ष की सबसे प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति है तथा इसी विद्या के बल पर भारतवासी प्राचीन काल में सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन बिताते थे। पूजा-पाठ, धर्म-कर्म से शान्ति मिलती है और योगाभ्यास से धन धान्य, समृद्धि और स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि भारत में सुख, समृद्धि, शक्ति और स्वास्थ्य के लिए हर व्यक्ति को योगाभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर बृजेश गर्ग, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, विनीता शर्मा, अंजली गर्ग, मुनेश त्यागी, ईश्वरी शिशोदिया, मोनिका गोयल, सलोनी शर्मा, वीरेंद्र वर्मा व गौरव गोयल, प्रवीण, योगाचार्य अभिनव रोहन आर्य, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

Read more

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!