हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस हर जगह प्रवेश करता दिखाई दे रहा है,और हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहा है। गुरुवार को जनपद हापुड़ कलैक्ट्रेट के दो कर्मचारियों सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हंै। गुरुवार को मिले कोरोना मरीज इस प्रकार है। सिखैड़ा पिलखुवा में एक,ननदपुर धौलाना में एक, सोटावली हापुड़ में एक,नई मंडी हापुड़ से एक, भीमनगर हापुड़ से एक,खेरपुर खेड़ाबाड़ धौलाना से एक,खेड़ा सिम्भावली से एक, चंडी रोड हापुड़ से दो,मेरठ गेट मस्जिद हापुड़ से एक,लड़हरा गढ़ से एक,बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर से दो,दादाबाड़ी हापुड़ से एक, त्यागी नगर हापुड़ से एक,जसरुप नगर हापुड़ से एक,कलैक्ट्रेट आफिस से दो।
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सफाईव सैनेटाइजेशन शुरु कर दिया है।


ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप






























