गढ़मुक्तेश्वर,सीमन/ विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की हत्याएं व उन पर हमलों के विरोध में गढ़मुक्तेश्वर के पत्रकारों ने एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को दिया।ज्ञापन में पत्रकारों ने बलिया के पत्रकार की हत्या पर रोष व्यक्त किया और मांग की कि पत्रकार के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बिल पेश कर अति शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































