हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ह्यूमन डवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट, आवास विकास, बुलंदशहर रोड हापुड़ द्वारा संचालित अल-अलीम चैरिटेबिल डिस्पेन्सरी, रफीकनगर, जुबेदा मस्जिद के पास, हापुड़ का गुरुवार को रीबन काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ0 इमरान ने उद्धाटन किया।डिस्पेंसरी से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क दवाईयाँ एवं चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा।
इस मौके पर मौ0 इमरान ने कहा कि ट्रस्ट ह्यूमन डवलपमेंट फाउंडेशन लगातार गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं समाज की अन्तिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा व अच्छी शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधायें प्राप्त हो जिससे समाज की अन्तिम पंक्ति में खड़ा प्रत्येक व्यक्ति मुख्य धारा से जुड़ सके और अन्तिम पंक्ति में खड़ा गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति मुख्य धारा में जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेे और अपने परिवार एवं राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने की दिशा में कार्य कर सके।ट्रस्ट का हर प्रयास अपने देश के प्यारे बच्चों, बूर्जुगों, महिलाओं एवं नौजवान साथियों की बेहतरी के लिए लगातार जारी है। ट्रस्ट लगातार शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है ।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

इस अवसर पर डाॅ0 दानिश आलम, डाॅ0 फैजान चैधरी, मौ0 रिजवान, मौ0 अब्दुल्लाह, मास्टर रामचन्द्र, मौ0 सदीनु, मौ0 तालिब, मौ0 यूनुस, मौ0 नईम, नवाब अंसारी, कारी उसमान, खुर्रम खान, नफीस, मोनू गौतम एडवोकेट, रवि कुमार एडवोकेट, डाॅ0 जाकिर, डाॅ0 आरिफ सैफी, रिंकू, जसवन्त अमीन साहब, आकिल, साजिद, बाबू भाई, नौशाद, मुकेश कोरी, अजीम भाई, आकिल, हाजी फईम, नजरयाब, हाजी समशू, परवेज अल्लावाले आदि लोग उपस्थित रहे।
































