हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद माधव हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन शनिवार को शिवपुरी हापुड़ में हो गया। शिविर में सभी बालक एवं बालिकाओं को थ्रेड पेंटिंग, गिफ्ट पैकिंग ,स्केटिंग व नॉन फ्लेमिंग कुकिंग बनाना सिखाया गया एवं समापन पर सभी बच्चों को मोमेंटो एवं गिफ्ट पैक दिये गये। महिला संयोजिका कीर्ति सिंघल ने बच्चों द्वारा बनाये गये सभी चीज़ों की सराहना की।

समर कैम्प की संयोजिका शिलिनी गुप्ता,नीलम गर्ग,उमा गुप्ता,पायल गर्ग,मोनिका गर्ग,नेहा गर्ग,मणी गर्ग के साथ -साथ शाखा की महिला शक्ति स्वेता जिंदल,नीलम खुराना,पारुल गोयल,पारुल गुप्ता,शालिनी माहेश्वरी,दीपिका गर्ग,मीना गोयल,शिखा गोयल,वंदना अग्रवाल, दीप्ति त्यागी की ग्रीष्मकालीन कैम्प में सहभागिता रही।

शाखा सचिव सुधीर गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को एक एक चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया शाखा से कपिल सिंघल(अद्यश), अनुज गोयल (प्रांतीय संयोजक), मुकुल जिंदल(कोषाध्यक्ष),मयंक गर्ग,आशीष गर्ग,देवेंद्र माहेष्वरी,नरेश गर्ग अरुण त्यागी विकास अग्रवाल,उमेश गोयल,रवि गोयल,उपस्तिथ रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























