यूरिया की किल्लत पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन












हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में बुधवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किसानों को हो रही यूरिया की भारी किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया और किसानों को भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में किसानों को यूरिया खाद की भारी किल्लत हो रही हैं जिसके चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में यूरिया खाद की कमी के कारण खाद की कालाबाजारी होने लगी हैं ।ऐसे समय में सरकार को सहकारी समितियों एवं खुले बाजार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध करानी चाहिए।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996


शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि जनपद में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाएं जाएं व धान की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। धान की फसल के लिए किसानों को जल्द यूरिया नहीं मिला तो इससे धान कि फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना सुनिश्चित हैं। कांग्रेसियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस अवसर पर विजय गोयल, नवरत्न त्यागी, अयाजुद्दीन, रत्न लाल परचा, जितेंद्र सिंह,देवेन्द्र कुमार, ज़करिया मंसाबी, एसपी गौतम, एकलव्य सहारा, विक्की शर्मा, विनोद कुमार, रघुवीर गौतम, रघुवीर सिंह, मुस्तकीम अल्वी, यशपाल सिंह, इरफान अहमद, मैनुद्दीन इदरीसी, आकाश त्यागी, उम्मेद अली, शोएब, मनोज कौशिक, विकास त्यागी, शादाब सैफी, अमरजीत सिंह, सत्य नारायण अग्रवाल, अंकित शर्मा आदि उपस्थित थे।











Related Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

Read more

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
error: Content is protected !!