हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): नगर के मुख्य चौराहों अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा स्थित रेडलाइटों की हालत जर्जर हो चुकी है जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन वाहन टकराते रहते हैं ।ये ट्रैफिक लाइटें न दिन में जलती हैं और न रात में।
बता दें कि नगर में हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने नगर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें इसलिए लगवाई थी कि वाहन चालकों को यातायात संकेत चिन्ह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सके। उक्त रेड लाइट की हालत जर्जर होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं है जिस कारण हापुड़ नगर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने का खतरा बना हुआ है ।
































