जनपद हापुड़ में मंगलवार को एक और मरीज कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग हार गई. सूचना विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बक्सर सिम्भावली निवासी रतना निमोनिया बीमारी से पीड़ित थी जिनकी 12 अगस्त को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई थी.
रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एल-2 अस्पताल जीएस मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार शुरु किया गया. 16 अगस्त को 45 वर्षीय रत्ना की तबियत ज़्यादा ख़राब हो गई जिसके बाद उन्हें एल-3 अस्पताल सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां 25 अगस्त को श्यामलाल की पत्नी रत्ना की मौत हो गई
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत
🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…
Read more





























