हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ कोतवाली पुलिस ने छूछक में बुलेट मांगने वाले ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर करंट लगाया जिससे तंग आकर विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी कमर जहा ने बताया कि 23 अप्रैल 2018 को उसका निकाह मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के खुशहाल कॉलोनी निवासी रईसुद्दीन के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही दहेज की मांग करने लगे। 21 अप्रैल 2019 को महिला ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने छूछक में एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए दहेज की मांग की। मांग पूरी ना होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जमकर पीटा। इसके बाद बेटी को जन्म देने के बाद सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से महिला के दाएं हाथ के अंगूठे में बिजली का करंट लगाया जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
VIDEO: नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595























