हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव दस्तोई में ससुराल पहुंचे जीजा पर साले ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पहले फावड़े से हमला कर जीजा की हत्या का प्रयास किया। जब वह किसी तरह भागकर बाहर आ गया तो साले ने तलवार लेकर पीछे दौड़ लगा दी और अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पिलखुवा के गांव रघुनाथपुर के अखिल कुमार की शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई। वह अपनी पत्नी को वापस लेने के गांव दोस्तोई पहुंचा। आरोप है कि सगे साले ने फावड़े से वार कर अखिल की हत्या का प्रयास किया। जब व्यक्ति जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आया तो साले ने तलवार लेकर पीछे दौड़ लगा दी और अपने साथियों को बुला लिया। इस दौरान अखिल घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130























