हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को यहां किसानों ने थाना हाफिजपुर व नगर पालिका परिषद हापुड़ में धरना स्थल पर अलग-अलग धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में आज सैकड़ों किसान आज पहले बृजनाथपुर शुगर मिल पहुंचे और फिर थाना हाफिजपुर जाकर किसानों ने धरना दिया। इसके अतिरिक्त अनेक किसान नगर पालिका परिषद हापुड़ में धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गन्ने का भुगतान न होने पर किसानों में भारी गुस्सा देखने को मिला । भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि शुगर मिलों की ओर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है, परंतु भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उनकी मुख्य मांग है कि किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। किसान कब तक आश्वासन पर जिंदा रहेगा।
नगर पालिका धरना स्थल पर किसान नेता नरेंद्र सिंंह ने बताया कि सरकार गन्ने का भुगतान अविलम्ब करे तथा गन्ने के मूल्य में 25 रुपए की वृद्धि की जाए। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
































