👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार को एक ट्रक अचानक खराब हो गया जिससे सड़क पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम को संभाला और खराब ट्रक को हाईवे से हटाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
मामला शनिवार का है जब मेरठ रोड पर एक ट्रक किसी कारण खराब हो गया। ट्रक खराब होने के पश्चात आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया।






















