हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित नई बाईपास पर शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे गंगा स्नान कर अपने घर गाजियाबाद जा रहे स्कूटी सवार बाप-बेटे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान द्वारका प्रसाद की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

57 वर्षीय द्वारिका प्रसाद मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला नर्मदा पुरम के गांव पिपरिया का रहने वाला था जो काफी समय से गाजियाबाद के ज्ञानवती कॉलोनी में रह रहा था। जो गंगा स्नान कर शुक्रवार को अपने बेटे संजीत उमरे के साथ गाजियाबाद जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नए बाईपास के पास स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर गई। इस दौरान दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920























