👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सिंभावली शुगर मिल द्वारा किसानों का गन्ने का भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर की है जिसके पश्चात जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर शीघ्र भुगतान करने के आदेश दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने शुगर मिल को नोटिस भेजा है और शीघ्र भुगतान न करने पर विधिवत कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























