राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने गणेश चतुर्थी पर की गणेश भगवान की वंदना










राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जिला कार्यालय पर गणपति जी की प्रतिमा पर माला अर्पण की तथा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलित कर अंतिम में गणपति जी की आरती की एवं प्रसाद वितरण किया।


वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ भजनों का गुणगान करते हुए भक्ति में वातावरण का आनंद लिया। वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने कहा कि भगवान श्री गणेश हम सभी के पूज्य देव हैं किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पूर्व भगवान श्री गणेश का पूजन किया जाता है।


वहीं संगठन के जिला प्रभारी ताराचन्द शास्त्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी को आज पूरे देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी का हिन्दुओं के लिए काफी महत्व है। हिन्दू धर्म के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक भक्ति के गीत गाते हैं एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
वहीं कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संगठन के नगर मंत्री मनु गर्ग ने गणेश प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी पदाधिकारियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दी और सभी से गणेश महोत्सव को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, ताराचंद शास्त्री, विवेक शास्त्री, अंकित सैनी, अंकित राजपूत, तरुण त्यागी, अभिषेक मेहरा, रोहन गुप्ता, योगेश राजपूत, अजय गुप्ता, मनु गर्ग, कौशल सैनी, उमंग जांगिड़, गोपाल गुप्ता, दीपू त्यागी, शिवम अग्रवाल, तुषार, विशाल, गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!