(हापुड़ सू.वि.) जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सभी संभव व आवश्यक कदम उठा रहा है। जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 77,217 नमूने लिए गए जिसमें से 75,904 नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 1,313 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद हापुड़ में पॉजिटिव कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,559 है जिसमें से 1,445 मरीज ठीक हो गए हैं तथा 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शेष 92 मरीजों का उपचार चल रहा है।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप:

227 पाजिटिव क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन:
शासन की मंशानुसार जनपद में अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे 227 पाजिटिव क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 186 सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत उलंघन करने वाले व्यक्तियों पर एफ0आई0आर0 तथा गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Hapur: FREE HOME DELIVERY के साथ पूरे हफ्ते चखें SHREE RATHNAM का जायका:

























