बहादुरगढ़, सीमन (ehapurnews.com):नजदीक के गांव लुहारी में लगे गंदगी के ढेरों से खफा ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर गंदगी से राहत दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी व कूड़े के ढेर लगाकर रास्ते को संकरा कर दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा से तो यह गंदगी दूर-दूर तक फैली है। बदबू के मारे यहां श्वास लेने भी दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने कूड़ा हटाने की मांग की है।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































