हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड वायरस संक्रमण के फैलने के कारण हापुड़ के राजस्व ग्राम मुदाफरा व चितौली को सील किया गया था। अब गत एक पखवाड़े से संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर जिलाप्रशासन ने गांव मुदाफरा व चितौली को तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है। लाकडाउन की शर्तो का सभी को पालन करना अनिवार्य है।































