👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव बदनौली में दो युवकों के मध्य हो रही कहासुनी के बीच मध्यस्थता कराने पहुंचे युवक को चाकूओं से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गांव बदनौली में दो युवकों के मध्य कहासुनी हो रही थी कि पुष्पेंद्र का बेटा संदीप मध्यस्थता कराने लगा। बताते हैं कि संदीप से खफा आरोपी विकास ने चाकू मार कर संदीप को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है और घायल का हापुड़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।


























