👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना से संक्रमित एक और मरीज की शनिवार की तड़के मौत हो गई। हापुड़ की अशोक कॉलोनी के तेल व्यवसायी लाला मूचलंद अग्रवाल को करीब एक पखवाड़ा पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। बताते हैं कि दो-तीन दिन पहले तेल व्यवसायी की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परंतु मदुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। आज सुबह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।




























