हापुड़ के बाद गढ़ में एचपीडीए ने की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से गढ़ में तीन मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की और अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध निर्माण ना किया जाए वरना विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।


एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में मध्य गंगा कैनाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मोहम्मद नौशाद पुत्र मोहम्मद दिलशाद द्वारा बनाए जा रहे ढाबे के निर्माण पर रोक लगाते हुए उसे सील कर दिया। वहीं गांव बदरखा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर आरा मशीन के पास फराहिम पुत्र उम्रदराज और जितेंद्र चौधरी द्वारा बनाए जा रहे ढाबे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी सील कर दिया। इसी के साथ दिनेश कुमार पुत्र गंगाराम व प्रदीप त्यागी द्वारा गढ़ तहसील परिसर के सामने निर्माणाधीन बेसमेंट और दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी सील कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर में हुई एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। बता दें कि हापुड़ में भी मंगलवार को एचपीडीए ने कार्रवाई करते हुए संजीव आनंद द्वारा बनाए गए बरात घर समेत दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की थी। एचपीडीए का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता सुभाष चंद्र चौबे, मोहम्मद हारुन, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!