👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर मंगलवार की शाम एक शराब की दुकान के पास स्थित कैंटीन में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने हाथापाई का रूप ले लिया। एक युवक घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक ठेके का संचालन होता है जहां की कैंटीन में बैठकर दो लोग शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद ने हाथापाइ का रूप ले लिया जिसमें एक युवक मामूली रुप से घायल हो गया। अन्य लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जिसका उपचार कर उसे घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





















