हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा ऑटो के पीछे लटककर यात्रा कर रहा है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ऑटो के ऊपर भी सामान रखा हुआ है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा इस तस्वीर को देखकर लगा जा सकता है।
आपको बता दें कि कई बार ऐसा प्रकाश में आता है कि आटो व अन्य वाहनों के पीछे कुछ बच्चे व अन्य लोग लटककर यात्रा करते हैं लेकिन इस तरह यात्रा करना जानलेवा हो सकता है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में यातायात पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की जरूरत है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























