बेवजह घूमने वालों को चेतावनी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमें नगर व कस्बों के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग कर रही हैं और चेतावनी दी जा रही है कि हरकतें करी तो बख्शे नहीं जाओगे।

जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने मंगलवार को नारी सुरक्षा व नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी कि यदि कोई अमर्यादित कार्य किया तो बख्शे नहीं जाओगे।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























