👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सेल्फी भी क्लिक की। दर्शकों ने मतदान करने के पश्चात अपनी सेल्फी भेजी है। आपको बता दें कि जिम्मेदार नागरिकों ने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी भी ली तो कुछ ने सबसे पहले मतदान करने के बाद नाश्ता किया। कुछ मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने फर्स्ट टाइम वोट किया जिनमें काफी उत्साह नजर आया। हापुड़ की चारों निकायों के लिए मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहा। दोपहर के समय बढ़ते तापमान की वजह से वोटर घर से मुश्किल ही निकले। हालांकि सुबह और शाम के वक्त मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिन्होंने अपनी सेल्फी कुछ इस अंदाज में ली।






















