👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मतदान के इस पर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में कई प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी हुई है। हापुड़ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत का दावा है कि भाजपा की स्थिति बढ़िया है और भारतीय जनता पार्टी उत्साह के साथ चुनाव लड़ रही है।
इस दौरान हापुड़ नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की प्रत्याशी डॉक्टर सोमती केन ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें।
आपको बता दें कि सुबह 11:00 बजे तक जनपद में 26.19% मतदान हुआ। मतदाताओं की कतार पोलिंग बूथ व मतदान केंद्र पर देखी जा रही है जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शाम 6:00 बजे तक चलेगी।



























