👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। ऐसे में प्रथम बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले युवाओं में अलग उत्साह नजर आया जो बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, विकास के साथ-साथ कई मुद्दों पर युवाओं ने अपने मत का प्रयोग किया जो वोट डालने के पश्चात काफी खुश नजर आए। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी मतदान केंद्र पहुंचे युवाओं ने अपनी खुशी कुछ इस प्रकार जाहिर की।
हापुड़ नगर पालिका परिषद, पिलखुवा नगर पालिका परिषद, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद तथा बाबूगढ़ नगर पंचायत में वोटिंग सुबह 7:00 बजे शुरू हुई जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी।



























