हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद परिसर में महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की गई है जहां महिलाएं मतदान करने के पश्चात सेल्फी भी ले सकती हैं। इसके लिए विशेष रूप से सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। पिंक बूथ को गुब्बारों से सजाया गया है। आपको बता दें कि हापुड़ नगर पालिका परिषद समेत जनपद की चारों निकायों के लिए मतदान गुरुवार की सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ। हापुड़ नगर पालिका परिषद की बात करें तो दो लाख 24 हजार 961 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हापुड़ नगर पालिका परिषद में कुल 41 वार्ड हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह है। पुलिस सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेने की अपील कर रही है। साथ ही आपको बता दें कि पिंक बूथ पर महिला बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और सेल्फी भी ले रही है। साथ ही अन्य महिलाओं से मतदान में भाग लेकर अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील कर रही है।






















