👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, डॉक्टर सोमती केन मयूरी में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्यमंत्री, सांसद व विधायक की मयूरी सवारी इन दिनों हापुड़ की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आपको बता दें कि यह वीडियो मंगलवार की है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हापुड़ का जायजा ले रहे हैं जिनके साथ सांसद व विधायक भी मौजूद है। यह तस्वीर हापुड़ की गढ़ रोड की है। मयूरी में राज्य मंत्री को देखकर हापुड़वासियों ने हैरानी जताई।






















