👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी इलाके में बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और सभी को सुरक्षित माहौल का एहसास कराते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसी के दौरान पुलिस ने अपील की कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। बाबूगढ़ कोतवाल ने कहा कि यदि कोई चुनाव के दौरान हुड़दंग काटता है तो वह बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्य करेगी। फ्लैग मार्च बाबूगढ़ के विभिन्न इलाकों में निकला गया।





























