हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-29 से योगेंद्र अग्रवाल मोनू बर्तन वाले चुनावी रथ पर निर्दलीय सवार होकर क्षेत्र में जीत का परचम लहराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। चुनाव चिन्ह त्रिशूल के साथ योगेंद्र अग्रवाल मोनू ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया जिनका कहना है कि यदि वह सभासद बनते हैं तो क्षेत्र में साफ-सफाई, सोलर लाइट के साथ-साथ शौचालय बनाए जाएंगे जिससे व्यापारियों को परेशानी ना हो। साथ ही लोगों के बीच निरंतर जाकर समस्याएं सुनेंगे।
आपको बता दें कि योगेंद्र अग्रवाल का दावा है कि सर्वप्रथम यह चुनाव जीतने के पश्चात आवारा कुत्ते व बंदरों से लोगों को निजात दिलाएंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।
वार्ड नंबर-29 से निर्दलीय मैदान में उतरे योगेंद्र अग्रवाल लगातार लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और अपनी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान बुजुर्गों ने भी योगेंद्र अग्रवाल को विजयश्री का आशीर्वाद दिया।






















