जनपद हापुड में मतदान व मतगणना की तैयारियां पूरी,11मई को मतदान सुबह 7बजे से शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड के नगर पालिका परिषद पिलखुवा, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर एवं नगर पंचायत बाबूगढ के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए खास जानकारी है कि जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दिनांक 11.05.2023 को होने वाले मतदान एवं दिनांक 13.05.2023 को होने वाली मतगणना के लिए निम्न व्यवस्था की गई है:-
1- मतदान में प्रयुक्त होने वाले मतपत्रों के सील्ड बॉक्स डबल लॉक कोषागार स्थित कलेक्ट्रेट से पुलिस बल की अभिरक्षा में 03 कैन्टर वाहनों से अपरान्ह 02 बजे ले जाकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति में बनाये गये स्ट्रांग रूम में अभिरक्षित किये जायेगें।
2- मतपत्रों के सील्ड बॉक्स के परिवहन के समय आप स्वयं अथवा आपके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि निगरानी कर सकते हैं।
3- दिनांक 10.05.2023 को प्रातः 08 बजे से मतदान पार्टियां निर्वाचन लेखन सामग्री मतपत्र एवं मतपेटियों सहित वाहनों में बैठकर अपने से सम्बन्धित मतदान स्थलों के लिये प्रस्थान करेंगी।
4- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 11-05-2023 मतदान का समय प्रातः 07 बजे से सांय 06 बजे तक नियत किया गया है।
5- दिनांक 11.05.2023 को मतदान उपरान्त मतदान पार्टियां नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति, हापुड़ में वापस आकर सील्ड अभिलेख एवं सील्ड मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा करायेगी। समस्त मतदान स्थलों की सील्ड मतपेटियां एवं सील्ड रिकॉर्ड जमा हो जाने के उपरान्त स्ट्रांग रूम को सील कर पुलिस अभिरक्षा में हस्तगत किया जायेगा । तत्समय प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
6- नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के नगर पालिका परिषद, पिलखुवा, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर एवं नगर पंचायत, बाबूगढ़ की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर, गढ़ रोड, हापुड़ में दिनांक 13-05-2023 को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक सम्पन्न करायी जायेगीं ।
7- प्रत्याशी निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता कृषि उत्पादन मण्डी समिति के दिल्ली-गढ रोड हाईवे स्थित गेट नं0-3 से ही वैध पास के साथ प्रवेश कर सकेगें अन्य किसी भी गेट से प्रवेश वर्जित रहेगा। 8- मतगणना स्थल पर निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता तथा अन्य कोई भी व्यक्ति चाहें वह मतगणना कर्मी ही क्यों न हो, अपने साथ कोई भी सेलुलर फोन, कोर्डलैस फोन, वायरलैस सैट, शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ / द्रव्य, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, गुटखा एवं लाईटर इत्यादि नहीं ले जा सकेगें। उक्त सामान मतगणना स्थल पर साथ लेकर न आएं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























