
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):भारत विकास परिषद हापुड़ संस्कार के तत्वावधान में यहां कोरोना -19 वायरस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता डा प्रेमलता तिवारी ने की तथा संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया।मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु वार्ष्णेय एवम् विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला संयोजिका रेनू बंसल थी।
मुख्य वक्ता डा गिरीश तिवारी ने कहा कि
कोरोना वायरस एक जानलेवा बीमारी है इसने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया ।यह वायरस हमारे मुंह एवं नाक द्वारा शरीर में प्रवेश करता है, इसलिए हमें मास्क का प्रयोग करना चाहिए एवं हाथ सेनेटाइज करते रहे सोशल डिस्टेंसिग बना रहे यानि कि 2 गज की दूसरे व्यक्ति से बना कर रखें ।अपने इम्यूनिटी सिस्टम को पावरफुल बनाकर रखें जितनी हमारी इम्यूनिटी अच्छी होगी उतना ही हम इस बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। डा. प्रेमलता तिवारी ने कहा कि इम्यूनिटी बढाने के लिए हमें विटामिन ए , बी 2 बी 6 बीच 12, सी ,डी,ई विटामिन काअधिक सेवन करना चाहिए साथ ही फल जैसे संतरा , मौसमी नीबू, गाजर एवं दही ,बादाम ,लहसून, हल्दी ,च्यवनप्राश ,दूध इत्यादि का उपयोग करना चाहिए ।
धूप में भी बैठें, विटामिन डी की गोली लें।अब हमें इसी वायरस के साथ जीना सीखना है जब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती ।
डा अनिल बाजपेई एवम् ललित गोयल ने कहा कि हमें पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए तब ही कोविड को परास्त किया जा सकता है।
इंदु वार्ष्णेय एवम् रेनू बंसल ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणीय भूमिका का निर्वाह कर रही है।उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
वंदना गुप्ता,अर्चना कंसल,डा आराधना बाजपेई,अलका गर्ग,मुकेश महेश ने भी विचार व्यक्त किए।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169




























