हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए जिनमें से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के सामने गांव निवासी हाशिम अली, गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कलछीना से अपने तीन भांजों को छोड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे तो एक कार ने हाशिम अली और उसके तीन भांजों हमाद अली, अबूजर और आमिर हमजा को टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीन लोगों भी सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। इस दौरान सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां हमाद अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

हापुड़ के वार्ड-29 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कृपाल मोनू बालाजी वाले को मिल रहा जनसमर्थन























