हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया।
पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा के अलवीनगर निवासी असलम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है जो शनिवार की सुबह काम पर चला गया और पत्नी मकान का ताला लगाकर बच्चों को दवाई दिलाने अस्पताल ले गई। इसी बीच चोर घर में आ धमके और कमरे में रखी 37,000 रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























