230 लीटर कच्ची शराब गढ़ पुलिस ने बरामद की।
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शराब के दो ऐसे धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है जो कच्ची शराब बनाकर आस-पास के इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपी गढ़मुक्तेश्वर की मीरा की रेती का प्रमोद व गांव कल्याणपुर का शुक्रपाल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 230 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस चैकिंग कर रही थी कि नयाबास जाने वाले रास्ते से पुलिस ने कच्ची शराब लेकर जा रहे प्रमोद को पकड़ लिया। जबकि शुक्रपाल को कल्याणपुर नहर पुलिस से गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से क्रमशः 200 लीटर व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























