👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा से सामने आया है जहां निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की साइट पर मजदूरों को काम करते समय एक विशाल अजगर दिखा जिसे देख कर सभी पीछे हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर भारत और नितेश ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मामला शनिवार की रात का है जब मजदूर गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए काम कर रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े सात फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देख कर मजदूरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नितेश और भारत ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और कट्टे की सहायता से उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद मजदूरों ने पुन: कार्य शुरू किया।






















